kotha
post authorAdmin 26 Sep 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है। राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।