kotha
post authorAdmin 04 Oct 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम सबको सहयोगी बनना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की रहती है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।