kotha
post authorAdmin 05 Oct 2022

पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली.

देहरादून – पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों से लगातार जिला अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।