kotha
post authorAdmin 24 Oct 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया.

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों तथा उनके परिजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।