kotha
post authorAdmin 28 Oct 2022

उत्तराखण्ड के चार धामों में विशिष्ट महत्व रखने वाले यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं.

देहरादून - उत्तराखण्ड के चार धामों में विशिष्ट महत्व रखने वाले यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से समारोह पूर्वक आज अपराह्न 12 बजकर 09 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के सफल संचालन के लिये सभी संबंधित विभागों और स्थानीय लोगों को बधाई दी है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस यात्रा वर्ष 4 लाख 86 हजार तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।