kotha
post authorAdmin 30 Oct 2022

सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से भेंट की.

देहरादून – नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज, सरल स्वाभाव के धनी, किसान पुत्र, विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता, राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्यसभा जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मंे शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने समसामयिक व देश-विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

उपराष्ट्रपति को सासंद नरेश बंसल ने उत्तराखंड लोक पर्व बगवाल, दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के बारे में भी बताया। सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से आगामी संसद सत्र को लेकर भी चर्चा की। सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति को देवभूमि उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया।