kotha
post authorAdmin 14 Oct 2022

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित UkPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक आयोजित की गई.

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित UkPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से वित्त विभाग द्वारा प्रोक्योरमेंट अधिप्राप्ति शिकायत क्रियाविधि पोर्टल (E-Procurement Grievance Registration Mechanism Portal) में तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 करोड़ रुपए से अधिक की सभी ई-निविदाओं को अनिवार्य रूप से https://pgrm.uk.gov.in/ पर प्रकाशित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री दिलीप जावलकर एवं आयुक्त राज्यकर अहमद इकबाल भी उपस्थित रहे।