kotha
post authorAdmin 19 Nov 2022

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सभी विभागों को आवंटित बजट व्यय के सम्बन्ध में बैठक ली.

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सभी विभागों को आवंटित बजट व्यय के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने विभागों द्वारा किए गए खर्च की मॉनिटरिंग के लिए परफोर्मा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग हो सके इसके लिए पाक्षिक रिपोर्ट विभागों द्वारा इस परफोर्मा में ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आबंटित बजट को 31 मार्च, 2023 तक 100 प्रतिशत खर्च करने को लेकर कार्य योजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि विभागों की पुरानी देयताओं अथवा अच्छे प्रस्ताव आने पर पूर्व में स्वीकृत बजट से अधिक भी स्वीकार किया जाएगा। समय बचाने के लिए विभागों द्वारा जो काम होने अनिवार्य हैं, उनके टेंडर लगा लिए जाएं।

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को अपने विभाग के प्रस्तावों की लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों में देरी न हो इसके लिए प्रस्ताव से पूर्व सभी प्रकार की औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया जाए।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव  शैलेश बगोली, नितेश झा,अरविन्द सिंह ह्यांकी,  दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा,  हरि चंद्र सेमवाल सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।