kotha
post authorAdmin 29 Nov 2022

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के पत्र का दिया जबाब.

 देहरादून – विदेश मंत्री भारत सरकार डाॅ. एस जयशंकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि नाइजीरिया में फंसे उत्तराखण्ड के दो लोगों सहित सभी भारतीयों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। इसके लिये अबुजा स्थित हाईकमीशन नाइजीरिया सरकार के संबंधित अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में है।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा। गौरतलब है कि नाइजीरिया में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी में सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।