kotha
post authorAdmin 07 Dec 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून निवासी युवा बॉलीवुड एक्टर ऋषभ कोहली ने भेंट की.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में देहरादून निवासी युवा बॉलीवुड एक्टर ऋषभ कोहली ने भेंट की और अपनी आगामी फ़िल्म “कर्तम-भुगतम“ के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिये फिल्मकारों को सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य को देश एवं दुनिया में पहुंचाने का है। इसमें हमारे युवा फिल्मकारों को भी सहयोगी बनना होगा।