kotha
post authorAdmin 08 Dec 2022

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने लगाया फ्लैग.

देहरादून – मुख्यमंत्री आवास में ArmedForcesFlagDay के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) और उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है।

‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।