kotha
post authorAdmin 08 Dec 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹257 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लगभग ₹7 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इन्दिरा मार्केट के निकट ₹257 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लगभग ₹7 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें ₹242 करोड़ की लागत के इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट का शिलान्यास भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, ये सभी योजनाएं तय सीमा के अन्दर पूर्ण की जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाएं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य किये जाएं। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक श्रीमती सविता कपूर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।