kotha
post authorAdmin 11 Dec 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4G सेवाओं का शुभारंभ किया.

देहरादून – आज बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4G टॉवर का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4G सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि बदरीनाथ धाम तथा देश के पहले गांव माणा में 4G सेवा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Digital_India का विजन साकार हो रहा है।इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।