kotha
post authorAdmin 01 Jan 2023

देहरादून ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर.

देहरादून – हादसे के बाद ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। अब उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है।वहीँ आज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात कही थी। पीएम मोदी भी पंत के परिवार से बात कर चुके हैं।

ऋषभ पंत से मिलने के लिए DDCA की टीम रवाना हो चुकी है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, पंत की हालत खतरे से बाहर है।पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। वहीं, आज उनके घुटने और टखने का स्कैन होना है। पंत के पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह भी ज्यादा गंभीर नहीं है।