kotha
post authorAdmin 01 Jan 2023

रिटायर्ड एयर मार्शल ने पीएम मोदी से की मुलाकात.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल पी.वी. अय्यर ने मुलाकात की। पीवी अय्यर 92 साल के हैं। इस उम्र में भी वह फिटनेस के प्रति उत्साही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन के लिए उनका उत्साह सराहनीय है।

उत्साही धावक अय्यर ने प्रधानमंत्री को अपनी पुस्तर ‘फिट एट एनी एज: ए प्रैक्टिशनर्स गाइड’ भेंट की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, आज एयर मार्शल पी.वी. अय्यर (सेवानिवृत्त) से मिलकर खुशी हुई। जीवन और साथ ही फिट व स्वस्थ रहने के प्रति उनका उत्साह उल्लेखनीय है। उनकी किताब की एक प्रति पाकर खुशी हुई।