kotha
post authorAdmin 02 Jan 2023

मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत का कुशलक्षेम जाना.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन क्रिकेटर ऋषभ पंत का कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के परिजनों से बात की एवं राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।