kotha
post authorAdmin 15 Feb 2023

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी.

लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ करेंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री के सीधे दोपहर बाद करीब सवा दो बजे पिपरी पहुंचने की संभावना है। सीएम वहां सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मानीराम सिक्टौर स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां निरीक्षण के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं। दोपहर में वह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे। वहीं पर जीडीए की सफाई व्यवस्था में शामिल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर बाद उनके लखनऊ प्रस्थान कर जाने की संभावना है।