kotha
post authorAdmin 16 Feb 2023

मुख्यमंत्री धामी से 22 वर्षीय टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने भेंट की.

टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 22 वर्षीय टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल माउंट किलिमंजारो पर जनवरी, 2023 में 361 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। रोहित भट्ट ने बताया कि उनका चयन इस साल माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस हेतु उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी।