kotha
post authorAdmin 17 Feb 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को सम्मानित किया.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को सम्मानित किया व बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट एवं खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी व डब्बर सिंह उपस्थित रहे।