kotha
post authorAdmin 20 Feb 2023

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में भी अब जोशीमठ जैसे हालत .

देहरादून – उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में भी अब जोशीमठ जैसे हालत होते जा रहे हैं। भू-धंसाव से यहां के कई घरों में इतनी दरारें आई हैं कि अफसर भी हैरान हैं।रविवार को प्रभावित क्षेत्र बहुगुणानगर, सुभाषनगर व अपर बाजार का डीएम हिमांशु खुराना, एसडीएम हिमांशु कफलिटया, विधायक अनिल नौटियाल व आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बहुगुणानगर में मकानों की दीवारों पर पड़ी मोटी दरारें देखकर दंग रह गए।उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इन्हीं मकानों में रह रहे हैं। इस पर लोगों ने डीएम को रुंधे गले से अपनी व्यथा बताई और भू-धंसाव से सुरक्षा के इंतजाम करने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, क्रकोमीटर लगाने के निर्देश दिए।