kotha
post authorAdmin 29 Mar 2023

मुख्यमंत्री धामी ने जीआईसी ढिकुली का किया लोकार्पण.

रामनगर में पहली बार जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी द्वारा डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया गया। मार्ग की दीवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है, उसे देखकर धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। उन्होंने रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये।

जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौंदर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकार्पण किया गया। जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौन्दर्यीकरण, फर्नीचर की व्यवस्थायें उच्चकोटी के साथ सुसज्जित की गई है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन, खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने गर्जिया मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये।