kotha
post authorAdmin 30 Mar 2023

जी 20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन की पहली बैठक संपन्न.

रामनगर – जी 20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन की पहली बैठक उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में संपन्न हो गई। बैठक में जिन तीन विषयों पर चर्चा हुई उनमें पहला, बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की रोकथाम की तैयारी के लिए वन हेल्थ। दूसरा, वैज्ञानिक ज्ञान तक आम जन की पहुंच के लिए वैश्विक प्रयासों में समन्वय। तीसरा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी में विविधता, समानता और समावेश। इस बात पर सहमति बनी कि वैज्ञानिक सलाहकार अंतरराष्ट्रीय संवाद में सहयोग करें ताकि साइंस और टेक्नोलॉजी का लाभ सभी को मिल सके।

जी 20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन की पहली बैठक 28 से 30 मार्च तक कॉर्बेट सिटी रामनगर में आयोजित की गई। इसके लिए उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ी तैयारी की । बैठक में प्रतिभाग करने तमाम देशों से आए प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। धामी सरकार ने सम्मेलन को उत्तराखंड के लोक संस्कृति, स्थानीय व्यंजन, लोक कला, जैव विविधता का शोकेस करने के महतवपूर्ण अवसर के रूप में लिया। विदेशी डेलीगेट भी इससे अभिभूत नजर आए।

सीएम धामी भी पहुंचे, मेहमानों का किया अभिनंदन

सीएम धामी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड, ष्देवभूमिष् के रूप में विख्यात है। यह प्रदेश सनातन धर्म और संस्कृति का प्राचीनतम केंद्र भी है।

नरेंद्रनगर, ऋषिकेश में होंगी जी 20 की दो अन्य बैठक

उत्तराखंड को जी 20 की दो अन्य मत्वपूर्ण बैठकों के आयोजन का दायित्व भी दिया गया है। 25 से 27 मई तक एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की मीटिंग नरेंद्र नगर में होगी। जबकि 26 से 28 जून तक इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक नरेंद्र नगर में होगी। उत्तराखंड सरकार इनकी तैयारी भी बड़े स्तर पर कर रही है।