kotha
post authorAdmin 31 Mar 2023

हमराज मार्केट स्थित टॉवर में भीषण आग, सर्च ऑपरेशन शुरू.

कानपुर - कानपुर में बांसमंडी, हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर में भीषण आग लग गई। देर रात हुए हादसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। लगभग छह घंटे से टॉवर जल रहा है।इस हादसे में पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक 10 अरब से ज्यादा की क्षति हुई है। बता दें कि ये यूपी का सबसे बड़ा रेडीमेड होलसेल बाजार है। दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी हैं।मौके पर कानपुर कमिश्नर मौजूद हैं। अगल-बगल के जनपदों से भी मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, हवा की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। एयरफोर्स, आर्मी, सीओडी, ऑर्डिनेंस की  गाड़ियां भी मौके पर आ चुकी हैं। जल्द ही आग पर काबू पाने की संभावना है।

कानपुर, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। डीएम और पुलिस कमिश्नर ने सेना के अफसरों से संपर्क किया है। मौके पर आग बुझाने के लिए सेना की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं।बताया जा रहा है कि पान मसाला दुकानदार ज्ञान चंद उर्फ छोटू साहू एआर टॉवर के अंदर सो रहा था। आग लगने के बाद से वो लापता है, वहीं, सर्च ऑपरेशन के लिए फायर विकेट की टीम भी पहुंच गई है।