kotha
post authorAdmin 16 Apr 2023

अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या.

प्रयागराज – पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर रात कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ,मौके से तीन पिस्टल व छह खोखे मिले हैं।