kotha
post authorAdmin 22 Apr 2023

आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट.

देहरादून – अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे।