kotha
post authorAdmin 26 Apr 2023

ग्रीष्मकाल के लिए खुले तृतीय केदार भगवन तुंगनाथ के कपाट.

रुद्रप्रयाग– पंच केदारों में तीसरे केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज विधि विधान के साथ खुल गये है।आज सुबह भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए रवाना हुई।

सुबह ठीक 11.15 मिनट पर मंत्रोच्चार के साथ तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुले।कपाट खुलने के बाद पहले भू लिंग की पूजा की गई और रुद्राभिषेक किया गया।वही मंदिर को कई कुंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया।कपाट खुलने के अवसर पर हजारों लोग मौजूद रहे।