kotha
post authorAdmin 13 Apr 2023

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की पेशी आज.

प्रयागराज  – माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को करीब एक पखवाड़े में दूसरी बार बुधवार को साबरमती जेल से यहां नैनी सेंट्रल  जेल लाया गया है।

उमेश पाल हत्या  मामले में उसे आज बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में गुरुवार दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। CJM कोर्ट में पुलिस दोनों की 14 दिन की कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।