देहरादून – भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिनांक 14 अप्रैल से तीन दिन के उत्तराखण्ड भ्रमण पर आ रहे हैं। अपने भ्रमण के दौरान वे राजभवन में भी प्रवास करेंगे। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन किया गया है। दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहेंगे।अपने भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति कोविंद 14 अप्रैल को गढ़ी कैंट, देहरादून में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है।



Admin






