kotha
post authorAdmin 17 May 2023

सीएम धामी और राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना.

देहरादून –  हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ।पहले जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं।