kotha
post authorAdmin 17 May 2023

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक.

देहरादून:  जनपद में अवस्थित नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदियों में कूड़ा व मलवा को प्रवाहित न करने हेतु लोगों को जागरूक करने व नदियों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें तथा जन-जागरूकता अभियान चलाया जाय।इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे साफ-सफाई के साथ-साथ सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण करना भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क का मलवा किसी भी दशा में नदी में न डाला जाए, यदि किसी कार्यदायी संस्था द्वारा रोड़ कटिंग का मलबा नदी में डाला जाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रताप सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता नवल कुमार, जल संस्थान अनीष पिल्लई अधि. अधि. नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।