kotha
post authorAdmin 21 May 2023

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अनुराग जैन के साथ की बैठक.

देहरादून - उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कोटद्वार बायपास बनने सहित विभिन्न सड़कों और पुलों को लेकर गंभीरता से चर्चा वार्ता की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय सचिव कोटद्वार बाईपास की आवश्यकता को बताते हुए कहा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने वाला मार्ग, एन0एच0 534 के कि0मी0 23 से प्रारम्भ हो कर आर्मी फायर रेंज के निकट होता हुआ लाल पानी, रतनपुर, जीतपुर क्षेत्र से होते हुए एन०एच० 534 के मी० 28 पर मिलेगा।

कोटद्वार बाईपास मार्ग में लालपानी, सनेह, रतनपुर, जीतपुर, कुम्भीचौड़ आदि गाँव पड़ते हैं, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण जनसंख्या निवासित है। मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामवासियों को कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग का सर्वेक्षण कार्य हो चुका है परन्तु अभी तक मार्ग का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है। जिस कारण स्थानीय जनता में रोष व्यापत है। उन्होंने कहा की व्यापक जनहित में कोटद्वार के एन0एच0 534 के बाईपास मार्ग के शीघ्र निर्माण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने को कहा।विधानसभा अध्यक्ष ने विकासखण्ड दुगड्डा में कोल्हू चौड़ नदी पर सेतु के निर्माण की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि विकास खण्ड दुगड्डा में कोटद्वार-कालागढ़ मोटर मार्ग पर पड़ने वाले कोल्हू चौड़ नदी पर 100 मी० स्पान प्री-स्ट्रेस सेतू के निर्माण का होना अति आवश्यक बताया साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार पाखरो मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 12 में डी.बी. एम./बी.सी. और सुदृढीकरण के कार्य हेतु केन्द्रीय सड़क स्थापना निधि के अंतर्गत धनराशि आवंटित करने को कहा।सचिव अनुराग जैन ने भी विधानसभा अध्यक्ष को सभी विषयों पर गंभीरता से कार्य करने और कोटद्वार के विकास को लेकर केंद्र के पूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।