kotha
post authorAdmin 25 May 2023

मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को दी बधाई.

देहरादून – उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को सीएम धामी ने बधाई दी।उन्होंने ट्वीटर पर लिखा आप इसी प्रकार सफलता के नित नए आयाम प्राप्त करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करें, ऐसी कामना करता हूं। परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनन्त शुभकामनाएं।