पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई हैl नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था,इसका प्रभाव करीब पांच किमी तक क्षेत्र में देखा गया हैl



Admin






