kotha
post authorAdmin 06 Jun 2023

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया .

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। इस योजना से मसूरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।