kotha
post authorAdmin 07 Jun 2023

डीएम सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया .

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको मानसून से पहले यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने  चैम्बर, कबल का कार्य तथा तारों अंडरग्राउण्ड किये जाने कार्य पूर्ण करते हुए फिनिशिंग टच दिये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार सहित, लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।