kotha
post authorAdmin 16 Jun 2023

मुख्यमंत्री धामी आज निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे .

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वह यहां पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के पहुंचे हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा पर 148 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाना है।

दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था।