kotha
post authorAdmin 26 May 2023

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई .

देहरादून – हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है।हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है।