kotha
post authorAdmin 06 Jul 2023

कावंड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई .

हरिद्वार। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था वी. मुरूगेशन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को रूड़की से होते हुए हरकी पौड़ी  पर श्रद्धालु कावंड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की।

हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान जैसे ही हेलीकाप्टर हरकी पौड़ी  पर पहुंचा, श्रद्धालु कांवड़ियों की हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से पूरी हरकी पौड़ी गुजायमान हो रही थी तथा श्रद्धालु कावंड़िये आपस में सरकार द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किये जाने की प्रशंसा कर रहे थे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ निहारिका सेमवाल आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।