kotha
post authorAdmin 12 Jul 2023

स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश प्रसारित करने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई.

देहरादून। सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई का स्कूलों में छुट्टी का आदेश प्रसारित किया जा रहा है जोकि फर्जी है सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र आज खुले हैं जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई के कोई छुट्टी का आदेश नहीं दिया गया है।

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका कहां कि फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।