देहरादून - कृषि मंत्री गणेश जोशी से हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट कीl इस अवसर पर पर्यावरणविद् डा. जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से औद्यानिक क्षेत्र में नई दिशा तैयार करने को लेकर आग्रह किया और अपने सुझाव दिएl
पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने कृषि मंत्री से 10 हजार फल वृक्षों की मांग की ताकि गांव के संगठनों का नेटवर्क बनाते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेl कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कहा कि अन्न को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार संकल्पित हैl पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने मिलेट्स ( अन्न) को मंदिरों में प्रसाद के रूप में प्रारंभ किए जाने का सुझाव भी दियाl



Admin






