kotha
post authorAdmin 24 Jun 2023

मुख्यमंत्री धामी ने की पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट एवं महंत देवेंद्रदास जी महाराज से मुलाकात.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून के दो विशिष्ट नागरिकों, पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास एवं महंत देवेंद्रदास जी महाराज से श्री झंडा साहिब पहुँचकर मुलाकात की।