kotha
post authorAdmin 27 Jun 2023

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा .

रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।