kotha
post authorAdmin 19 Jul 2023

करंट लगने से अब तक 10 की मौत, सीएम ने दिए जाँच के आदेश.

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है,यहां करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंl घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैl  जानकारी के अनुसार यहां हादसा अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से हुआ हैl एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने पुष्टि करते हुए बताया हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गएl घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी हैl इसके साथ ही सीएम धामी ने इस घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और आरोपी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की हैl फिलहाल नमामि गंगे प्रोजेक्ट का काम रोक कर मामले की जांच की जा रही हैl