kotha
post authorAdmin 19 Jul 2023

देहरादून के विकासनगर में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी कार.

देहरादून– देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।