kotha
post authorAdmin 23 Aug 2023

रचा इतिहास - चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल.

नई दिल्ली – भारत आज इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनी, पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है, ये पल भारत का है, इसके लोगों का हैl चंद्रयान-3 के इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है,जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन गया है।भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान -3 मिशन अब पूरा हो चुका है, विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम 6  बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।