kotha
post authorAdmin 31 Aug 2023

सीएम धामी ने खटीमा के अपने पैतृक आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया .

खटीमा। रक्षाबंधन के त्यौहार की उत्तराखंड में भी धूम है। सीएम धामी ने खटीमा के अपने पैतृक आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बड़ी बहन से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई।

सीएम धामी रक्षाबंधन मनाने के लिए एक दिन पहले ही यानी बुधवार को ही अपने पैतृक आवास खटीमा पहुंच गए थे। उनके घर आने से घर से साथ मोहल्ले की रौनक बढ़ गई। पास पड़ोस की बहनों ने भी सीएम धामी को राखी बांधी। इस दौरान फोटो सेशन भी हुआ।