kotha
post authorAdmin 10 Aug 2023

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त.

पौड़ी गढ़वाल – उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले दो दिनों में पौड़ी गढ़वाल वाहन दुर्घटनाओं की कई ख़बरें आ चुकी है। ताजा मामला पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक से है। आज सुबह करीब 8:15 बजे कल्जीखाल ब्लॉक के बडकोट गांव की सरहद के अंदर खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार 7 लोग घायल हो गए हैं।

सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घड़ियाल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया है। घायलों का विवरण निम्नलिखित है।

सूरज उम्र 26 वर्ष, ग्राम उजियाडी पट्टी गगवाड़स्यूं (वाहन चालक) 

गुलाब सिंह उम्र 80 वर्ष, ग्राम बड़कोट

गणेश लाल उम्र 54 वर्ष ग्राम बड़कोट

जसपाल उम्र 48 ग्राम बड़कोट

नितिन उम्र 22 ग्राम पोखरी

उमा देवी उम्र 76 वर्ष ग्राम बड़कोट

समादेवी य्म्र 60 वर्ष ग्राम बड़कोट