kotha
post authorAdmin 16 Aug 2023

मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत जनसभा को किया सम्बोधित.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के नामांकन कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है बागेश्वर की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित अनेक जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।