kotha
post authorAdmin 18 Aug 2023

मुख्यमंत्री धामी से सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की.

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।