kotha
post authorAdmin 13 Nov 2023

दीपावली के दिन उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, सुरंग का एक हिस्सा ढहा, 40 मजदूर फंसे, राहत बचाव कार्य जारी.

देहरादून। दीपावली के दिन उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से टनल में कार्यरत 40 श्रमिक अंदर रह गए। 24 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी श्रमिकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। बचाव कार्य जारी हैं।आपको बता दें कि उत्तरकाशी में सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन हो गया है। सुरंग में भूस्खलन से करीब 40 घटना स्थल के अंदर फंस गए है। उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की टीमों ने बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि अंदर मजदूरों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। एक अतिरिक्त ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है। टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

राहत और बचाव अभियान जारी

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन रविवार सुबह पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है। भूस्खलन के कारण सुरंग में करीब 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं।

मलबा हटाने का काम जारी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। जानकारी के अनुसार सुरंग के अंदर 25 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक सुरंग फंसे मजदूरों की संख्या का सही आंकलन नहीं हो पाया है। कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों के बचाव के लिए मौके पर पांच एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।